गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दमोह:मंडी कार्यालय की खिड़की पर लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Watchman’s Body Found Hanging From The Window Of The Mandi Market Office News In Hindi
दमोह

दमोह:मंडी कार्यालय की खिड़की पर लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Watchman’s Body Found Hanging From The Window Of The Mandi Market Office News In Hindi

November 19, 2026


Watchman’s body found hanging from the window of the mandi market office news in hindi

सांकेतिक

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार सुबह 54 वर्षीय चौकीदार नन्हेंलाल सेन का शव मंडी कार्यालय की खिड़की पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक नन्हेंलाल पथरिया के वार्ड नंबर 8 के निवासी थे और मंडी परिसर में ही रहते थे। सुबह लगभग 6:30 बजे कार्यालय के कर्मचारियों ने शव को खिड़की से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना मंडी सचिव आप सिंह को दी। मंडी सचिव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस को सूचित किया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना मिलने पर नन्हेंलाल के भतीजे गोपाल सेन और अन्य परिजन मंडी कार्यालय पहुंचे। गोपाल सेन ने मौत की परिस्थितियों पर गहरा संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिड़की से फांसी लगाना संभव नहीं लगता है, इसलिए उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। भतीजे ने बताया कि उनके चाचा पिछले छह महीने से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थे, हालांकि परिवार को इस तनाव के कारण की जानकारी नहीं थी।

पढे़ं: महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी का बड़ा बयान, सरकार से नियमावली बनाने की मांग

पुलिस ने शुरू की मर्ग जांच

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पथरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पथरिया उप पुलिस अधीक्षक प्रिया सिंधी ने बताया कि मंडी कार्यालय की छत पर बनी खिड़की में कर्मचारी का शव लटका हुआ मिला था। उधर ड्यूटी डॉक्टर श्वेता पटेल ने बताया कि कर्मचारी को सुबह 11 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की टीम अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X