दिल्लीवालों… वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस ठंड तो लाएगा, पर प्रदूषण से नहीं बचाएगा! क्यों नहीं हो पाएगी क्लाउड सीडिंग?
दिल्लीवालों, वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस ठंड तो लाएगा, पर प्रदूषण से नहीं बचाएगा
Last Updated:
दिवाली को बीते 1 हफ्ता हो चुका है, लेकिन अभी तक दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ में रत्तीभर भी सुधार नहीं आया है. बल्कि जैसे-जैसे सर्दियां पास आ रही हैं, ठंड के साथ-साथ स्मॉग और ज्यादा बढ़ने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस के चलते 15 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. पर इतने कमजोर बादलों में क्लाउड सीडिंग की भी सारी उम्मीदें धराशायी हो गई हैं.
दिल्ली का AQI अब भी ‘गंभीर’ क्षेणी में है और ग्रैप-3 लगने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाहरी और अंदरूनी सर्कल में 14 नवंबर की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 326 दर्ज किया गया. यानी ये ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है. वहीं आईटीओ पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 रिकॉर्ड किया गया है. (सभी फोटो साभार – रॉयटर्स)
इसी बीच मौसम विभाग ने 15 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. दरअसल 15 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है. हालांकि इस बारिश से दिल्ली वालों को पॉल्यूशन से निजात शायद न मिले पर इससे 16 से 19 नवंबर के बीच तापमान में गिरावट जरूर आ सकती है. इसी वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ऐसी करवट ली है और ऊंचे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. घाटी में लगातार दूसरे दिन बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा.
मौसम को कैसे बदलता है ये वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस – पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के सर्दियों के मौसम का असली ड्राइवर होता है. जम्मू और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी इसी की वजह से हो रही है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक मौसमी सिस्टम है जो भूमध्य क्षेत्र, यूरोप और पश्चिम एशिया से उठकर पछुआ जेट धारा के साथ पूर्व की ओर चलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए उत्तर भारत खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचता है. यही वो सिस्टम है जो भारत में सर्दियां लाता है, हवा की दिशा बदलती है और बादल और कोहरा होने लगता है. इसी के चलते दिल्ली में नवंबर के महीने में बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है, ताकि प्रदूषण धुल जाए.
बारिश प्रदूषण को कैसे धोती है? – बारिश दो नेचुरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से हवा में मौजूद प्रदूषण को साफ करती है. पहला है ‘वॉशआउट प्रोसेस’. जब आसमान से बारिश की बूंदें नीचे गिरती हैं, तो वे अपने साथ हवा में तैर रहे हानिकारक कणों (PM10) और गैसों को समेटकर जमीन पर ले आती हैं. बारिश की बूंदें जब जमीन की तरफ आती हैं तो हवा में मौजूद धूल, मिट्टी, राख आर परागकण जैसे बड़े कण पानी से चिपक कर नीचे आ जाते हैं और हवा साफ हो जाती है.
दूसरा है रेनआउट प्रोसेस. हवा में तैर रहे छोटे-छोटे कण पानी की भाप के लिए केंद्र का काम करते हैं और पानी की भाप इन कणों के चारों तरफ बंधकर बूंद बन जाते हैं. बारिश हवा को साफ करने का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक तरीका है पर ये सबकुछ साफ नहीं करती. बेहद महीन कण जैसे PM2.5 बारिश से उतने अच्छे से साफ नहीं होते. बल्कि र्क बार हल्की बूंदाबांदी से या उमस के मौसम में PM2.5 का लेवल कम होने के बजाए बढ़ जाता है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बने इन्हीं बादलों में दिल्ली सरकार क्लाउड-सीडिंग करने की कोशिश कर रही है. लेकिन अगर बारिश के बादल नहीं आए तो क्लाउड-सीडिंग भी नहीं हो सकती. मौसम विभाग में साफ कहा है कि दिल्ली के आसमान में जो बादल नजर आ रहे हैं, उनसे कोई बारिश नहीं होगी. ऐसे में दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ जो कृत्रिम वर्षा की योजना बना रही है, वो भी नहीं हो सकती.
