शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली की सड़कों पर दिखी अनोखी गाड़ी, AC और कम्फर्टेबल सीट देख लोग हुए दीवाने, किराया है बहुत कम
वायरल

दिल्ली की सड़कों पर दिखी अनोखी गाड़ी, AC और कम्फर्टेबल सीट देख लोग हुए दीवाने, किराया है बहुत कम

November 20, 2026


Last Updated:

दिल्ली की सड़कों पर सोनू की अनोखी इलेक्ट्रिक गाड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है. 1.5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदी गई यह गाड़ी फुल चार्ज में 140 किलोमीटर चलती है. इसमें 8 से 10 यात्री बैठ सकते हैं और हर सवारी से 10 रुपये किराया लिया जाता है.

दिल्ली की सड़कों पर दिखी अनोखी गाड़ी, देख लोग हुए दीवाने, आपने देखा ?Zoom

Viral Video : राजधानी दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों एक बेहद अनोखी और आकर्षक हल्के नीले रंग की इलेक्ट्रिक गाड़ी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. आम ई-रिक्शा या ऑटो से अलग दिखने वाली इस गाड़ी को देखकर हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है. इस वीडियो के दौरान इस गाड़ी के मालिक सोनू ने अपने पांच-छह महीने के अनुभव शेयर किया और बताया कि कैसे यह वाहन उनके परिवार के गुजारे और किस्त चुकाने का मजबूत जरिया बना हुआ है.

सोनू के मुताबिक, उन्होंने यह गाड़ी करीब पांच से छह महीने पहले ली थी. इसे खरीदने के लिए उन्होंने 1.5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट दी थी और बाकी करीब 5 लाख रुपये फाइनेंस कराए थे. इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने दो साल की ईएमआई (EMI) बनवाई है, जो लगभग 25,400 रुपये महीना आती है. रोजमर्रा के खर्च और इस नियमित किस्त को संभालना किसी भी चालक के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन सोनू के अनुसार सामान्य दिनों में उनकी रोजाना की कमाई 2,000 से 2,500 रुपये के बीच हो जाती है, और जब काम अच्छा चलता है तो यह 3,000 रुपये तक भी पहुंच जाती है.

8-9 घंटे की चार्जिंग में140 किमी का सफर

इस अनोखी ई-गाड़ी की चार्जिंग और रेंज को लेकर सोनू काफी संतुष्ट नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि बैटरी को शून्य से पूरा चार्ज होने में करीब 8 से 9 घंटे लगते हैं. चूंकि वे रात भर गाड़ी को चार्ज पर लगा देते हैं, इसलिए यह समय उनके काम में बाधा नहीं बनता. बल्कि वे इसे एक सकारात्मक पहलू मानते हैं, क्योंकि कंपनी का कहना है कि धीमी चार्जिंग से बैटरी की लाइफ बेहतर बनी रहती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी असल में करीब 140 किलोमीटर तक चलती है, जिससे दिन में एक बार चार्ज करने पर उनका पूरे दिन का काम आराम से निकल जाता है.

सिर्फ इतने रुपये में होता है सफर

सवारी क्षमता के लिहाज से भी यह गाड़ी स्थानीय रूटों पर काफी अच्छी मानी जा रही है. सोनू बताते हैं कि एक बार में इसमें 8 से 10 सवारियां आसानी से बैठ सकती हैं, और प्रति सवारी किराया 10 रुपये तय है.

authorimg
Kirtika TyagiMultimedia Producer

Kirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X