शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा:अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत – Young Man Riding Motorcycle Home For Diwali Has Died In Road Accident
मैनपुरी

दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा:अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत – Young Man Riding Motorcycle Home For Diwali Has Died In Road Accident

November 8, 2026


young man riding motorcycle home for Diwali has died in road accident

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में दिवाली पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नगला पाठ के निकट जीटी रोड पर हुआ। अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर निवासी 25 वर्षीय सिद्धांत पुत्र मोहरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X