Diwali 2026 Date: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, यह तिथि शुभता, नई शुरुआत, लाभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में पूजा-पाठ के विशेष आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर यह उत्सव मनाया था। इसलिए दिवाली को दीपों की रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस 2026: 6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं
नवंबर मासिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है माह, धैर्य और सतर्कता बनाए रखें
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
8 नवंबर 2026, चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ: शाम 5:31 बजे से 7:21 बजे तक
- रोग: रात 7:21 बजे से 8:57 बजे तक
- उद्वेग: रात 8:57 बजे से 10:33 बजे तक
- चर: रात 10:34 बजे से 12:10 बजे तक
- लाभ: रात 12:10 बजे से 1:46 बजे तक (9 नवंबर)
- अमृत: रात 1:46 बजे से 3:22 बजे तक
- काल: रात 3:23 बजे से 4:59 बजे तक
- शुभ: सुबह 4:59 बजे से 6:35 बजे तक
दिवाली उत्सव 2026 की प्रमुख तिथियां
- धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी: 7 नवंबर 2026, शनिवार
- दीपावली: 8 नवंबर 2026, रविवार
- गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
- भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार
नवंबर 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।