रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपों की जगमगाहट:मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली – Muzaffarpur Bihar News : Dev Diwali Festival Celebrated At Muktidham Thousand Of Devotee Gathered
मुज़फ़्फ़रपुर

दीपों की जगमगाहट:मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली – Muzaffarpur Bihar News : Dev Diwali Festival Celebrated At Muktidham Thousand Of Devotee Gathered

November 24, 2026


Muzaffarpur Bihar news : dev diwali festival celebrated at muktidham thousand of devotee gathered

देव दिवाली पर्व

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को देशभर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर शहर के बीचोंबीच स्थित मुक्तिधाम में भी देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। दीपों की रोशनी से मुक्तिधाम परिसर जगमगा उठा।

हजारों की संख्या में लोग इस घाट पर पहुंचे और पर्व में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर और घाट पर भक्तों ने दीप प्रज्वलित किए और भगवान शिव की आराधना की। पूरा वातावरण भक्ति और प्रकाश से सराबोर हो गया।

गौरतलब है कि देव दीपावली को देवों की दिवाली या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर के वध की स्मृति में मनाया जाता है। इसी मान्यता के कारण इस दिन को देवताओं की दिवाली कहा जाता है।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और पर्व मनाया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन के साथ महाआरती भी की गई। इस मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पल उनके लिए बेहद ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। सनातन परंपरा में एक और दिवाली मनाई जाती है, जो देवताओं को समर्पित है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर स्कूल में हंगामा, अब प्रधानाध्यापिका ने प्रभारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम सीढ़ी घाट पर देव दीपावली महोत्सव और गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुक्तिधाम सीढ़ी घाट और पूरे परिसर को 5,051 दीपों से सजाया गया। इस दौरान दीपों से आकर्षक रंगोली बनाई गई और पूरे परिसर को रोशनी से सजाया गया।

देव दिवाली पर्व

देव दिवाली पर्व

देव दिवाली पर्व

देव दिवाली पर्व

देव दिवाली पर्व

देव दिवाली पर्व

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X