दुराह पंचायत का विकास हमारा लक्ष्य :गिरजा ठाकुर – The Development Of Durah Panchayat Is Our Goal
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर की दुराह पंचायत प्रधान गिरजा ठाकुर ने ग्राम पंचायत आदर्श योजनाओं के तहत जिलाधीश कुल्लू से मुलाकात की। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पंचायत के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत के विकास को गति देने और क्षेत्र के लिए नई योजनाएं शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रधान गिरजा ठाकुर ने कहा कि दुराह पंचायत का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
