देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए।
ये भी पढे़ं…केदारताल रेस्क्यू अभियान: फंसे पर्वतारोहियों की तलाश तेज, निम और एसडीआरएफ के सदस्य हेलिकॉप्टर से रवाना
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। वह सुरक्षित हैं।