देवास:शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई को ट्रक से रौंदा, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत, चालक हिरासत में – Dewas: Liquor Mafia Runs Over A Police Inspector (ti) Who Was Pursuing A Truck; He Died On The Spot.

थाना प्रभारी दिलीप पुरी
November 2, 2026

थाना प्रभारी दिलीप पुरी
अवैध शराब कांड के लिए चर्चित हुए देवास जिले में एक और घटना हो गई। अवैध शराब तस्करी रोकने गए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्करी कर रहे लोगों ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना देवास जिले के खातेगांव-नेमावर रोड की है। देवास में शराब पीने से हुई 13 मौतों के बाद काफी सतर्कता बरती जा रही है। रात को ट्रकों की जांच की जा रही है। नेमावर रोड पर भी पुलिस ने जांच पाइंट लगाया था, जहां थाना प्रभारी पुरी अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक को पुरी ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय उसे टीआई पर ही चढ़ा दिया। ट्रक उनके सिर और सीने वाले हिस्से को रौंदता हुआ मिनी ट्रक आगे बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पुरी को अस्पताल ले गए। सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने शराब तस्करों के खतरनाक इरादों को भी उजागर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: एमपी: बड़वानी में गांजे की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,753 पौधे जब्त; कीमत 41.98 लाख
वाहन छोड़कर भागा चालक
टीआई की रौंदने के बाद वाहन चालक वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी तरफ ले गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया लेकिन चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
क्या है मामला?
बता दें कि देवास के चंदाना और बिजाना गांवों में 6 से 11 अक्टूबर के बीच जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने इंदौर से केमिकल खरीदकर नकली शराब तैयार की थी। इस नकली शराब को लाइसेंसी शराब की बोतलों में मिलाकर बेचा जाता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय राठौर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल इंदौर के महावीर मार्केट स्थित लोहामंडी के गोदाम से मंगाया गया था। इस घटना के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप में देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, कन्नौद-खातेगांव मंडल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश कुमार पवार और देवास में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है।
November 13, 2026
श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर विस्तार देवास शहर के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे भव्य दीपावली उत्सव का बीती रात विधि-विधान के साथ समापन हुआ। दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से आकर्षक रूप […]
November 12, 2026
देवास जिले के शिप्रा में 23 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला का पति ढाबे पर खाना लेने गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों […]
November 12, 2026
दीपावली के अवकाश के बाद मंडी खुलने पर सुबह से ही व्यापारी मंडी परिसर में एकत्रित होने लगे थे। शुभ मुहूर्त के कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। मां अन्नपूर्णा मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद व्यापारिय ने अनाज की खरीदारी की
