Dev Deepawali 2026: आज शुभ संयोग में देव दिवाली का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन दीपदान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है। इसके प्रभाव से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस दौरान सभी एक-दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपनों को देव दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व




