शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:दीवाली मनाने जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाई, शौर्य और त्याग को सराहना – Cm Pushkar Singh Dhami Celebrates Diwali With Soldiers In Dehradun Shares Sweets And Honours Their Courage
देहरादून

देहरादून:दीवाली मनाने जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाई, शौर्य और त्याग को सराहना – Cm Pushkar Singh Dhami Celebrates Diwali With Soldiers In Dehradun Shares Sweets And Honours Their Courage

November 7, 2026


CM Pushkar singh dhami celebrates diwali with soldiers in dehradun shares sweets and honours their courage

जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके अदम्य साहस, शौर्य तथा समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के बीच होती है और सैनिक उनके परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सीमा पर तैनात सैनिकों का त्याग और उनके परिजनों का समर्पण है। स्वयं सैनिक पृष्ठभूमि से आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपने पिता द्वारा सुनाई गई गढ़वाल रेजीमेंट और 1962 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की वीरगाथाओं को भावुकता से याद किया।

ये भी पढे़ं…देवप्रयाग: सहारनपुर से बदरीनाथ जा रहे यात्रियों की कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से शहीद सैनिकों के आश्रितों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है। सरकारी नौकरी के आवेदन की समय-सीमा बढ़ाकर पांच वर्ष की गई है। देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X