मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:चेक बाउंस मामलों पर विशेष लोक अदालत 21 को – Special Lok Adalat For Cheque Bounce Cases On The 21st

November 17, 2026


Special Lok Adalat for cheque bounce cases on the 21st

शिमला। जिला शिमला के न्यायालयों में आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) उमेश वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2026 को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश वर्मा ने पात्र वादकारियों से अपील की है कि वह इन लोक अदालतों के माध्यम से अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करवाकर समय और धन की बचत करें। जानकारी के इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2832808 या टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X