शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दो करोड़ की चोरी का खुलासा:मेरठ में नौकरानी-कुक ने की वारदात, बुर्का पहनाकर भेजा दिल्ली – Meerut Jewellery Theft Case Solved: Maid And Cook Among Four Arrested, Valuables Worth ₹2 Crore Recovered
मेरठ

दो करोड़ की चोरी का खुलासा:मेरठ में नौकरानी-कुक ने की वारदात, बुर्का पहनाकर भेजा दिल्ली – Meerut Jewellery Theft Case Solved: Maid And Cook Among Four Arrested, Valuables Worth ₹2 Crore Recovered

October 30, 2026


Meerut Jewellery Theft Case Solved: Maid and Cook Among Four Arrested, Valuables Worth ₹2 Crore Recovered

आरोपी नौकरानी व कुक

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला के घर हुई सनसनीखेज चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, घर की नौकरानी रोशनी ओराओन ने कुक जितेंद्र कुमार और उसके परिचितों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी।

वारदात के दिन कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला को खाने में नशीली गोलियां मिलाकर दे दी गईं। उनके बेहोश होने के बाद घर से करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी समेट ली गई।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घर का कुक कपसाढ़ निवासी जितेंद्र कुमार, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी नौकरानी रोशनी ओराओन, करनाल निवासी मीनू और उसका पूर्व पति देवबंद के रणखंडी गांव निवासी मनीष कुमार शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X