मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धान खरीदी से पहले धमतरी में प्रशासन का छापा:120 कट्टा धान जब्त, राइस मिल में मिला 885 कट्टा अतिरिक्त स्टॉक – Administration Takes Action Against Storage Of Paddy Beyond The Permitted Quantity; 1,005 Bags And 13 Quintals
धमतरी

धान खरीदी से पहले धमतरी में प्रशासन का छापा:120 कट्टा धान जब्त, राइस मिल में मिला 885 कट्टा अतिरिक्त स्टॉक – Administration Takes Action Against Storage Of Paddy Beyond The Permitted Quantity; 1,005 Bags And 13 Quintals

November 17, 2026


Administration takes action against storage of paddy beyond the permitted quantity; 1,005 bags and 13 quintals

निर्धारित मात्रा से अधिक धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई

विस्तार

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। अवैध धान के भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीमों ने आकस्मिक निरीक्षण कर कई स्थानों पर कार्रवाई की।

इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 120 कट्टा धान जब्त किया गया। ग्राम चर्रा में फुटकर व्यापारी ओमप्रकाश महावर के यहां 13 क्विंटल अवैध धान मिला। इस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। ग्राम बिरझूली में छोटे व्यापारी राजेंद्र साहू के पास निर्धारित मात्रा से अधिक 80 कट्टा धान पाया गया। इस धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। ग्राम सेमरा में फुटकर व्यापारी रमेश खंडेलवाल के दुकान परिसर से 40 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। जब्त धान को नियमानुसार कार्रवाई के लिए रमेश खंडेलवाल की सुपुर्दगी में दिया गया। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कुरुद तहसील के ग्राम चर्रा में भी जांच की।

राइस मिल पर कार्रवाई

ग्राम भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में मिल परिसर में उपलब्ध धान के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान हुआ। इस दौरान अभिलेखों में दर्ज मात्रा से 885 कट्टा धान अतिरिक्त मिला। इस अनियमितता पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। जब्त धान को पंचनामा तैयार कर मिल संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया।

प्रशासन की चेतावनी

जिला प्रशासन धान के अवैध भंडारण, परिवहन और अनियमित व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रख रहा है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें सतत निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X