Duplicate Ration Card: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें राशन कार्ड भी शामिल है। यह दस्तावेज न केवल सरकारी राशन प्राप्त करने में काम आता है, बल्कि कई जगह पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
कई बार पुराना होने के कारण राशन कार्ड फट जाता है। वहीं, कुछ लोगों का कार्ड कहीं गुम हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग नया राशन कार्ड बनवाने को लेकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका राशन कार्ड खो गया है या खराब हो चुका है, तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…




