मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Udhampur News:एक साल पहले लगाया बीएसएनएल टावर आज तक चालू नहीं हो पाया – Jammu Kashmir News
उधमपुर

Udhampur News:एक साल पहले लगाया बीएसएनएल टावर आज तक चालू नहीं हो पाया – Jammu Kashmir News

November 17, 2026


jammu kashmir news

नगरी गांव में स्थापित मोबाइल टावर। 
– फोटो : doda news

डोडा। जिला डोडा के दूरदराज देसा क्षेत्र के नगरी गांव सहित करीब 10 गांवों के हजारों लोग आज भी मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट सुविधा के इंतजार में हैं। ग्रामीणों के अनुसार नगरी गांव में करीब एक वर्ष पहले बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित किया गया था, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया है।

टावर खड़ा होने के बावजूद आसपास के लोगों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका असर केवल नगरी गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि मंगल थाथा, मरकुंड, गुट्टा थाना, द्वालकुंड, कोठी, ग्रामा और कलमीना सहित करीब 10 गांवों की लगभग छह से सात हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी विक्रम ठाकुर, अधिवक्ता सुनीत ठाकुर और अधिवक्ता सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि आज के डिजिटल युग में भी क्षेत्र के लोगों को सामान्य मोबाइल कॉल करने के लिए सिग्नल नहीं मिलते। इंटरनेट सेवा तो दूर की बात है, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण लोगों को प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं और बाहरी दुनिया से संपर्क करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, सरकार और बीएसएनएल अधिकारियों से मांग की है कि नगरी गांव में स्थापित मोबाइल टावर को जल्द से जल्द चालू किया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X