शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:ड्रोन से पकड़ी 67 क्विंटल गांजे की अवैध खेती, कीमत 25 करोड़, मिर्ची और गन्ने की आड़ में लगाए थे पौधे – Dhar: Drone Surveillance Detects 6,700 Kg Cannabis Cultivation Worth Rs 25 Crore; Four Arrested
धार

धार:ड्रोन से पकड़ी 67 क्विंटल गांजे की अवैध खेती, कीमत 25 करोड़, मिर्ची और गन्ने की आड़ में लगाए थे पौधे – Dhar: Drone Surveillance Detects 6,700 Kg Cannabis Cultivation Worth Rs 25 Crore; Four Arrested

October 31, 2026


जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत धार पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हाईटेक ड्रोन की मदद से जंगलों, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और खेतों के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का पता लगाया है। 

मनावर थाना क्षेत्र में लगातार 48 घंटे से जारी ड्रोन सर्विलांस और सर्च अभियान के दौरान अब तक करीब 67 क्विंटल (6,700 किलोग्राम) गांजे की अवैध खेती चिह्नित की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है। कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अब दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में छिपाकर की जा रही अवैध खेती का पता लगाने के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा ले रही है।

चार आरोपी गिरफतार

ड्रोन के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण कर ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां सामान्य तौर पर पुलिस टीमों का पहुंचना मुश्किल होता है। फसलों और प्राकृतिक वनस्पतियों के बीच छिपाकर लगाए गए गांजे के पौधों को ड्रोन कैमरों की मदद से चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर सत्यापन और वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं।  मनावर क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चिह्नित स्थानों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। धार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रात के अंधेरे में काट रहा था फसल

एएसपी डावर के अनुसार अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम निहालपुरा में राजाराम उर्फ राधू पिता चम्पालाल निनामा के खेत पर दबिश दी गई, आरोपी ने मिर्ची, तुअर एवं गन्ने की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे। पुलिस टीम द्वारा खेत की तलाशी लेने पर गांजे के छोटे-बड़े कुल 75 हरे पौधे पाए गए। विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधों का कुल वजन लगभग 197.100 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत चार लाख रुपए है। 

एएसपी डावर ने बताया कि राजोद थाना अंतर्गत ग्राम निपावली में दबिश दी गई, रात के अंधेरे में आरोपी नानालाल पिता जगदीश गांजे के पौधों की कटाई कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व अमरुद के पौधों के बीच लगाई गांजे की फसल से 30 हरे पौधे एवं 30 ठूंठ पाए गए। पंच साक्षियों की उपस्थिति में इन्हें विधिवत जब्त किया गया। जब्त पौधों एवं ठूंठ का कुल वजन 27.500 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने माल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने की कार्यवाही

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X