रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धुरंधर 2:दुबई के कॉन्सर्ट में आतिफ असलम ने गाया ‘जान से गुजरते हैं’ गाना, वीडियो देख फैंस रह गए हैरान – Atif Aslam Sings Dhurandhar Song Jaan Se Guzarte Hain At Dubai Concert Video Goes Viral
बॉलीवुड

धुरंधर 2:दुबई के कॉन्सर्ट में आतिफ असलम ने गाया ‘जान से गुजरते हैं’ गाना, वीडियो देख फैंस रह गए हैरान – Atif Aslam Sings Dhurandhar Song Jaan Se Guzarte Hain At Dubai Concert Video Goes Viral

November 28, 2026


Atif Aslam Sings Dhurandhar Song Jaan Se Guzarte Hain At Dubai Concert Video Goes Viral

आतिफ असलम ने गाया धुरंधर का गाना

विस्तार

आतिफ असलम ने शुक्रवार, 27 नवंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में शानदार कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वहां मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन शो के दौरान सिंगर ने एक ऐसा गाना गाया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

क्या है वीडियो में खास?

दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान आतिफ असलम ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का गाना ‘जान से गुजरते हैं’ गाया। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखकर वहां मौजूद फैंस हैरान भी हुए और काफी खुश भी नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने इसे दो देशों के बीच एक अनोखा मेल बताया। उसने लिखा, ‘कुछ गानों को सच में वीजा की जरूरत नहीं होती।’ आतिफ की इस परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

देखें वायरल वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Shubh | Real Estate | Dubai (@shubh.dxbrealtor)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X