नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। जानिए फिल्म के 24वें दिन का कलेक्शन।
रामायण का जलवा बरकरार
फिल्म ‘रामायण’ की कमाई में 24वें दिन भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। ट्रे़ड साइट सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 24वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 1,205.84 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, अब तक इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1,009.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,790.10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के अंतिम भारतीय बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
इसके अलावा फिल्म ने शुक्रवार रात को दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म अब तीसरे नंबर पर आ गई है। इससे आगे अब बस ‘धुरंधर 2’ और ‘दंगल’ है।