नर्मदापुरम:पिपरिया में पटवारी की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार से मिले दो बेटों के शव – Pipariya Patwari Ajay Dhakad Two Sons Dead Narmadapuram Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
October 29, 2026

नर्मदापुरम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक पटवारी और उनके दो बेटों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर पटवारी अजय धाकड़ का शव मिला, जबकि उनके दोनों बेटे समर्थ (13) और शिवाय (11) रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार के भीतर मृत पाए गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और मौतों की वजह पता लगाने में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय धाकड़ ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वे छातेर में पटवारी के पद पर पदस्थ थे और बरेली निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि अजय के दोनों बेटे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में थे।
ये भी पढ़ें- कल से ओंकारेश्वर बंद: मांगों पर सहमति नहीं बनने से नगरवासी लामबंद, होटल-दुकानें, नाव और ऑटो बंद रखने का आह्वान
पार्किंग में खड़ी कार के अंदर मिले दोनों बच्चे
बताया जा रहा है कि अजय अपने दोनों बेटों को लेकर बरेली से पिपरिया आए थे। परिजनों को उन्होंने फिल्म देखने जाने की बात बताई थी। बाद में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार को देखकर परिजनों ने उसकी जांच की, तो अंदर दोनों बच्चों के शव मिले। इस जानकारी के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चों की गर्दन पर निशान पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन निशानों की प्रकृति और बच्चों की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, हर पहलू की जांच
पटवारी की मौत और उनके दोनों बेटों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। बच्चों की मौत के बाद अजय धाकड़ ने आत्महत्या की या घटनाओं के बीच कोई अन्य संबंध है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका को भी जांच के एक संभावित पहलू के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस दोनों बच्चों की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे मामले में मौतों के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
November 9, 2026
शराब के विरोध में थाने पर पहुंचीं महिलाएं विस्तार दिवाली पर घरों की सफाई और त्योहार मनाने के बाद घरों की लक्ष्मियां अब समाज की सफाई के लिए आगे आई हैं। ग्राम पंचायत टेकापार के गांव चिल्लोद की लगभग 30 से 35 महिलाओं ने मटकुली पुलिस चौकी का घेराव किया। ग्रामीण अंचल की ये महिलाएं […]
November 8, 2026
MP Farmer Protest: गलियां सूनी, बच्चे परेशान… भोपाल में डटे किसानों के गांव में ऐसे हालात
