रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन:गांजा और स्मैक के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार, 3.54 लाख रुपये बरामद – Five Women Arrested With Marijuana And Smack In Ramnagar
नैनीताल

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन:गांजा और स्मैक के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार, 3.54 लाख रुपये बरामद – Five Women Arrested With Marijuana And Smack In Ramnagar

November 26, 2026


Five women arrested with marijuana and smack in ramnagar

गांजा और स्मैक के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने रामनगर ग्राम थारी में कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.120 किलो गांजा, 16.62 ग्राम स्मैक और नशे के कारोबार से अर्जित तीन लाख 54 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। 

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में टीम ने ग्राम थारी के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान पासो कौर के घर से 2.020 ग्राम गांजा, सीमा कौर और प्रकाश कौर के कब्जे से कुल 16.120 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं मनप्रीत कौर के पास से 12.25 ग्राम और राधा के पास से 2.33 ग्राम स्मैक बरामद की। बताया कि मनप्रीत के पास से स्मैक बेचकर 3 लाख 35 हजार रुपये बरामद हुए जबकि राधा के पास से 19 हजार 200 रुपये बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पांचों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X