शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमृतसर

नशे से होने वाली मौतों को दबाने की कोशिश हो रही :हरसिमरत – Attempts Are Being Made To Cover Up Drug-related Deaths: Harsimrat

November 11, 2026


अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे से होने वाली मौतों को दबाने की कोशिश कर रही है।

बादल अजनाला और डेरा बाबा नानक में महिलाओं की सभाओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे से मौतें बढ़ रही हैं। बादल ने आरोप लगाया कि आप सरकार नशे के खतरे की वास्तविकता लाने के बजाय इस मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा, नशे से होने वाली मौतों को दर्ज नहीं किया जा रहा है। बादल ने दलजीत सिंह के मामले में शवों का अपहरण करने और बटाला के बिक्रमजीत सिंह का जबरन अंतिम संस्कार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने वादा किया कि अकाली दल की सरकार बनने पर इस पर रोक लगाई जाएगी और सभी दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी। बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सोनिया गांधी की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने 1984 के सिख कत्लेआम पर माफी का एक शब्द भी नहीं कहा। बादल के अनुसार, उनके संस्मरण की एक पंक्ति ने 1984 के सिख कत्लेआम पर कांग्रेस के झूठे अफसोस का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी को भी निंदनीय बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X