शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नितेश हत्याकांड:परिजनों का धरना जारी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग; पुलिस बल तैनात – The Family Members Staged A Sit-in Protest Demanding The Arrest Of All The Accused In The Nitesh Murder Case
ऊधम सिंह नगर

November 14, 2026

The family members staged a sit-in protest demanding the arrest of all the accused in the Nitesh murder case

रुद्रपुर में नितेश हत्याकांड पर बवाल

विस्तार

रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय नितेश जौहरी की हत्या के मामले में मृतक के परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर नितेश जौहरी अपने घायल कर्मचारी कशिश को बचाने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नितेश की मोबाइल की दुकान से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, जबकि परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X