Lakhimpur Kheri News:कुश्ती में सिदरा तो चक्का फेंक में शिवनंदी रहीं प्रथम – Sidra Was First In Wrestling And Shivanandi Was First In Discus Throw
मोहम्मदी। रविंद्रनगर मियांपुर कॉलोनी के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, गोला क्षेपण, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
