शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नैनीताल:कैंची धाम में रेस्टोरेंट में लगी आग, सारा सामान जलकर राख; कोई जनहानि नहीं – Fire Breaks Out In A Restaurant In Kainchi Dham
नैनीताल

नैनीताल:कैंची धाम में रेस्टोरेंट में लगी आग, सारा सामान जलकर राख; कोई जनहानि नहीं – Fire Breaks Out In A Restaurant In Kainchi Dham

November 9, 2026


Fire breaks out in a restaurant in Kainchi Dham

कैंची धाम में दीपावली रात रेस्टोरेंट में आग

विस्तार

कैंची धाम में दीपावली की रात रविवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से कैंची धाम में अफरातफरी का माहौल हो गया। आग लगने पर कैंची चौकी पुलिस, भवाली पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X