रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नोएडा:सेक्टर-6 की निजी कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, उठने लगी आग की ऊंची लपटें, मचा हड़कंप – Major Fire Breaks Out At A Private Company In Noida’s Sector 6
नोएडा

नोएडा:सेक्टर-6 की निजी कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, उठने लगी आग की ऊंची लपटें, मचा हड़कंप – Major Fire Breaks Out At A Private Company In Noida’s Sector 6

November 23, 2026


Major fire breaks out at a private company in Noida's Sector 6

कंपनी में आग

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित बी-1 की एक निजी कंपनी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। 

आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर कूलिंग का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X