रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नौकरी:आज इन पांच भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, बैंक से लेकर जिला न्यायालय तक में मौका, जानें पात्रता – Government Jobs: Last Date Today For Five Recruitments, From Sbi To District Court
नौकरी

नौकरी:आज इन पांच भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, बैंक से लेकर जिला न्यायालय तक में मौका, जानें पात्रता – Government Jobs: Last Date Today For Five Recruitments, From Sbi To District Court

November 23, 2026


आज, 23 नवंबर 2026 को एसबीआई, सीजीएसटी लखनऊ, चंडीगढ़ जिला न्यायालय और सीएसआईआर-एएमपीआरआई की पांच भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इन अवसरों में बैंकिंग, खेल कोटा और न्यायालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और जरूरी निर्देश जरूर देख लें।

Government Jobs: Last Date Today for Five Recruitments, From SBI to District Court

एसबीआई रिसर्च

एसबीआई जोखिम विशेषज्ञ भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक की विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/27 के तहत जोखिम विशेषज्ञ के तीन पद हैं। आयु 31 अक्तूबर 2026 को 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता के लिए सीए, सीएफए या वित्त, डेटा विश्लेषण अथवा व्यवसाय विश्लेषण में एमबीए/पीजीडीएम मांगा गया है। पद का वेतनमान एमएमजीएस-II के अनुसार है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर है।

Government Jobs: Last Date Today for Five Recruitments, From SBI to District Court

एसबीआई
– फोटो : एएनआई

एसबीआई विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी भर्ती

एसबीआई की विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/26 में मुख्य प्रबंधक- उत्पाद एवं अनुसंधान (विदेशी मुद्रा एवं रुपया डेरिवेटिव) और प्रबंधक- त्पाद एवं अनुसंधान विश्लेषक के पद शामिल हैं। मुख्य प्रबंधक के लिए आयु 30-40 वर्ष और कम से कम सात वर्ष का संबंधित अनुभव, जबकि प्रबंधक के लिए आयु 24-36 वर्ष और कम से कम तीन वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है। दोनों पदों के लिए वित्त में विशेषज्ञता को प्राथमिकता के साथ एमबीए/पीजीडीएम या समकक्ष डिग्री मांगी गई है।

Government Jobs: Last Date Today for Five Recruitments, From SBI to District Court

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik

सीजीएसटी लखनऊ खेल कोटा भर्ती

सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, लखनऊ जोन में खेल कोटे से कर सहायक के तीन और हवलदार के 14 पद हैं। सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर सहायक का वेतन स्तर-4 (25,500-81,100 रुपये) और हवलदार का स्तर-1 (18,000-56,900 रुपये) है। आवेदन ऑफलाइन जमा करना है। आवेदन 23 नवंबर तक संबंधित कार्यालय, 7-ए अशोक मार्ग, लखनऊ-226001 में पहुंचना चाहिए।

Government Jobs: Last Date Today for Five Recruitments, From SBI to District Court

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik

चंडीगढ़ जिला न्यायालय भर्ती

चंडीगढ़ जिला न्यायालय ने 8 गेटकीपर, 6 चौकीदार और 18 पार्किंग अटेंडेंट सहित कुल 32 पदों पर 89 दिनों के प्रारंभिक अनुबंध के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया और सूचना के लिए चंडीगढ़ जिला न्यायालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट देखें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X