शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
न महिला ग्राहक चाहिए, न दुकान पर भीड़, दुकानदार की अजीब अपील हुआ वायरल, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप!
वायरल

न महिला ग्राहक चाहिए, न दुकान पर भीड़, दुकानदार की अजीब अपील हुआ वायरल, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप!

November 10, 2026


Last Updated:

प्रयागराज के एक किराना दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर महिलाओं की एंट्री पर रोक लगाने वाला अनोखा बोर्ड लगवाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने भगवान से भी कम से कम ग्राहक भेजने की अपील की है. जानिए, दुकानदार ने आखिर क्यों उठाया यह अजीबोगरीब कदम.

न महिला ग्राहक चाहिए, न दुकान पर भीड़, दुकानदार की अजीब अपील हुआ वायरलZoom

महिलाओं की एंट्री बैन, दुकानदार की अजीब अपील हुआ वायरल(फोटो: X-@itsmanish80)

आमतौर पर दुकानदार अपनी दुकान पर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को बुलाने की कोशिश करते हैं. इसके लिए कोई दुकान को सजाता है, तो कोई ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर निकालता है. हर दुकानदार चाहता है कि उसकी दुकान पर खूब बिक्री हो और दिन की शुरुआत अच्छी बोहनी से हो. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर ही ग्राहकों को न आने की अपील कर दी है. इतना ही नहीं, उसने भगवान से भी कह दिया है कि उसकी दुकान पर कम से कम ग्राहक भेजें. यह सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी, लेकिन इसके पीछे की वजह जानने के बाद आप इस मामले को दूसरे नजरिए से देखने लगेंगे. दरअसल, प्रयागराज के राजापुर इलाके में घनश्याम बाबा नाम के एक शख्स की किराना दुकान है. उन्होंने अपनी दुकान के बाहर एक ऐसा बोर्ड लगवाया है, जिसे देखकर लोग रुककर उसे पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं. बोर्ड पर साफ-साफ लिखा है, ‘इस दुकान पर औरतों का आना मना है. और हे भगवान! कम से कम ग्राहक भेजना.’ दुकान के बाहर लगे इस संदेश की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, तो देखते ही देखते चर्चा शुरू हो गई. लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठा कि आखिर कोई दुकानदार खुद अपनी दुकान पर ग्राहकों का आना क्यों बंद करना चाहेगा?

आखिर क्यों दुकानदार ने महिलाओं की एंट्री पर लगाई रोक?
पहली नजर में यह बोर्ड किसी मजाक या अजीबोगरीब पब्लिसिटी स्टंट जैसा लग सकता है, लेकिन घनश्याम बाबा ने इसके पीछे की एक अलग ही वजह बताई है. उनके मुताबिक, वह अपनी दुकान के आसपास होने वाली कुछ लोगों की हरकतों से काफी परेशान हैं. दरअसल, शाम होते ही दुकान के आसपास शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने लगता है. नशे में रहने वाले कुछ लोग वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और उनके साथ बदतमीजी करते हैं. इस वजह से इलाके का माहौल भी खराब होता है और महिलाओं को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. घनश्याम बाबा का कहना है कि रोज-रोज की इन घटनाओं से परेशान होकर उन्होंने दुकान के बाहर यह बोर्ड लगवाया है. उनका मकसद किसी तरह की चर्चा बटोरना नहीं, बल्कि आसपास होने वाली ऐसी हरकतों से छुटकारा पाना है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X