शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंचकूला में स्कूली बच्ची पर हमला:बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया नोटिस – Commission For Protection Of Child Rights Takes Cognizance Of Attack On School Child In Panchkula
पंचकूला

पंचकूला में स्कूली बच्ची पर हमला:बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया नोटिस – Commission For Protection Of Child Rights Takes Cognizance Of Attack On School Child In Panchkula

October 31, 2026


Commission for Protection of Child Rights takes cognizance of attack on school child in Panchkula

बाल अधिकार संरक्षण आयोग

विस्तार

पंचकूला के सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची पर ईंट, पत्थरों और गमले से हमले के मामले में अब बाल अधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया है। आयोग ने शनिवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पंचकूला को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। 

आयोग ने सीधे स्कूल की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना के समय शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती का विवरण भी तलब किया है।

 आयोग ने पूछा है कि 28 अक्टूबर को स्कूल परिसर में घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय बच्चों की निगरानी के लिए क्या इंतजाम थे। 

स्कूल प्रशासन ने घटना के तत्काल बाद क्या कदम उठाए, इसका भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए आयोग ने सीसीटीवी फुटेज, संबंधित ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति रिकॉर्ड और घटना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच समिति ने अब तक क्या कार्रवाई की है, इसका विवरण भी मांगा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X