शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:सीएम मान का युवाओं को दिवाली तोहफा, 801 को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र – Cm Mann Distributed Appointment Letters For Government Jobs To 801 Youths.
मोहाली

पंजाब:सीएम मान का युवाओं को दिवाली तोहफा, 801 को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र – Cm Mann Distributed Appointment Letters For Government Jobs To 801 Youths.

November 3, 2026


CM Mann distributed appointment letters for government jobs to 801 youths.

सीएम मान ने युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को मोहाली में 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों के रूप में दिवाली का तोहफा मिला। मान  सरकार का दावा है कि वे अब 71,777 सरकारी भर्तियां कर चुके हैं। सीएम मान ने कहा पिछली सरकारों के समय पैसे, सिफारिशों और रिश्वत के जरिए लाखों रुपये में सरकारी नौकरियां बिकती थीं, जबकि हमारी सरकार ने बिना एक रुपये की रिश्वत के पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित की है। सीएम मान ने घोषणा की कि अगले सप्ताह 600 और युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलेंगी।

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष किसी ठोस मुद्दे के अभाव में मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। मैं इन नेताओं को चुनौती देता हूं कि वे मुझ पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित करें या राजनीति छोड़ दें। वे इसलिए निराश हैं क्योंकि वे हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्यों को सहन नहीं कर पा रहे।”

अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने अपने निजी हितों की राजनीति के जरिए पंजाब को आर्थिक और सामाजिक बदहाली की ओर धकेला है। उन्होंने आगे कहा कि इन पार्टियों के नेता अब मुझे बदनाम करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि वे यह स्वीकार नहीं कर पा रहे कि एक आम व्यक्ति, बिना किसी राजनीतिक परिवार या विरासत में मिली ताकत के, पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रहा है। उनके आरोपों का हमारा जवाब हमेशा हमारा काम, हमारी उपलब्धियां और आम परिवारों के चेहरों पर मुस्कान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेतृत्व ने अपने कार्यकाल के दौरान खनन सहित लाभदायक कारोबारों पर कब्जा किया और राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया। उन्होंने कहा, “जिन्होंने वर्षों तक पंजाब को लूटा, वे आज ईमानदारी के भाषण दे रहे हैं। राज्य के लोग यह नहीं भूले कि कैसे इन नेताओं ने अपने निजी हितों के लिए उनके विश्वास के साथ धोखा किया और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को गिरवी रख दिया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नियुक्ति एक युवा के सपनों और पूरे परिवार की आशाओं का प्रतिनिधित्व करती है। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राजनीतिक पहुंच या पैसा नहीं, बल्कि योग्यता ही पंजाब के युवाओं के भविष्य का फैसला करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X