रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में अभी से बिजली संकट:छह थर्मल यूनिट बंद, 2260 मेगावाट उत्पादन ठप; 2027 की गर्मियों में क्या होगा? – Power Crisis Begun To Intensify in Punjab During Winter Season
पटियाला

पंजाब में अभी से बिजली संकट:छह थर्मल यूनिट बंद, 2260 मेगावाट उत्पादन ठप; 2027 की गर्मियों में क्या होगा? – Power Crisis Begun To Intensify in Punjab During Winter Season

November 27, 2026


power crisis begun to intensify In Punjab during winter season

बिजली

विस्तार

पंजाब में सर्दी के मौसम में भी बिजली संकट गहराने लगा है। सरकारी और निजी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों के छह यूनिट बंद होने से 2260 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप पड़ गया है। प्रदेश में बिजली की औसत मांग करीब 9000 मेगावाट है, जबकि सभी स्रोतों से उत्पादन लगभग 3500 मेगावाट ही हो रहा है। 

मांग और उपलब्धता के बीच बड़े अंतर के कारण पावरकाम को बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालयों, कंडी इलाके और शहरी औद्योगिक क्षेत्रों तक ढाई से सवा तीन घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X