शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान में गिरावट, मंडियों में खुले में पड़े 34 लाख मीट्रिक टन धान पर संकट – Rain Yellow Alert In Punjab Temperature Drops
पटियाला

पंजाब में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान में गिरावट, मंडियों में खुले में पड़े 34 लाख मीट्रिक टन धान पर संकट – Rain Yellow Alert In Punjab Temperature Drops

October 30, 2026


Rain Yellow alert in Punjab temperature drops

पंजाब में बरसात
– फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद औसत अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

वीरवार को जालंधर, नवांशहर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, मुकेरियां, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगह हल्की बारिश हुई। सुबह-शाम ठंड भी बढ़ गई। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 30.6 और लुधियाना में 30.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट आई।

मंडियों में धान भीगने का डर

बारिश की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश की मंडियों में करीब 34 लाख मीट्रिक टन धान पड़ा है। बारिश होने पर खुले में रखी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X