पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने फैसले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
आप ने 40 प्रत्याशियों की जारी की थी पहली लिस्ट
दोनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे आगामी चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया।
सूची में नहीं थे दोनों विधायकों के नाम
इस सूची में दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं हैं। बता दें कि चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपने इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।