शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब विधानसभा चुनाव:सुखबीर बादल का एलान-अकाली सरकार बनी तो उद्योगों को पांच रुपये यूनिट देंगे बिजली – Shiromani Akali Dal President Sukhbir Badal Announced Industries Electricity
पटियाला

पंजाब विधानसभा चुनाव:सुखबीर बादल का एलान-अकाली सरकार बनी तो उद्योगों को पांच रुपये यूनिट देंगे बिजली – Shiromani Akali Dal President Sukhbir Badal Announced Industries Electricity

October 31, 2026


Shiromani Akali Dal president Sukhbir Badal announced industries electricity

सुखबीर बादल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने घोषणा की है कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पटियाला में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट की उच्च बिजली दरों से कारोबार चलाना मुश्किल है। अगली अकाली दल सरकार कारोबारियों को अपने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अनुमति देगी। इससे बिजली की दरें घटकर 1.50 रुपये प्रति यूनिट हो जाएंगी। एक नया बिल्ड पंजाब विभाग बनाया जाएगा। यह विभाग बिल्डरों को एक महीने के भीतर सभी अनुमतियां जारी करने के लिए उत्तरदायी होगा।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X