शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – Latest And Breaking News Today In Hindi Live 6 November 2026
देश

पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – Latest And Breaking News Today In Hindi Live 6 November 2026

November 6, 2026


09:59 AM, 06-Nov-2026

झारखंड: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का अंशु दुबे गोली लगने से घायल

Hazaribagh Police Encounter Anshu Dubey Rahul Dubey Gang Injured

झारखंड के हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में राहुल दुबे गिरोह का कथित सदस्य अंशु दुबे घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, वह उरीमारी में हुई हालिया फायरिंग की घटना में शामिल था और हथियार उपलब्ध कराने में भी उसकी भूमिका रही थी। और पढ़ें

09:59 AM, 06-Nov-2026

यूपी: रेलवे ट्रैक के ऊपर से बनेगा मेट्रो का ऐसा पुल, जिसमें नहीं होंगे पिलर; 154 हिस्सों को जोड़कर हुआ तैयार

Agra Metro: 60-Metre Steel Bridge to Be Installed Over Railway Tracks Without Pillars

आगरा के रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो का 60 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा स्टील पुल तैयार होने के करीब है। 154 हिस्सों को जोड़कर बनाए गए इस स्पैन को इसी महीने रोलिंग तकनीक से रेलवे ट्रैक के ऊपर स्थापित करने की तैयारी है।

  और पढ़ें

09:57 AM, 06-Nov-2026

एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, जानें अपने शहर का हाल!

Winter intensifies in MP—find out the situation in your city!

मध्य प्रदेश में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। रात के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। और पढ़ें

09:57 AM, 06-Nov-2026

रेवाड़ी मनोज हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पांच राउंड फायरिंग, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

रेवाड़ी मनोज हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पांच राउंड फायरिंग, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली और पढ़ें

09:55 AM, 06-Nov-2026

यूपी: फ्लाईओवर पर मौत बनकर निकला लोहे का एंगल, टकराते ही पलटी कार; एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

UP: Car Overturns After Hitting Exposed Iron Angle on Flyover, One Seriously Injured

मैनपुरी के नवीगंज फ्लाईओवर पर सड़क से निकले लोहे के एंगल से टकराकर कार पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के साथियों ने एनएचएआई पर लापरवाही और एंबुलेंस के करीब सवा घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।

  और पढ़ें

09:55 AM, 06-Nov-2026

रामायण: पोस्ट-क्रेडिट सीन में छाए सनी देओल, हनुमान के रूप में एंट्री देख गदगद हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Ramayana Sunny Deol Post Credits Scene Users React His Entry As Hanuman In Nitesh Tiwari Movie
  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ से ‘हनुमान चालीसा’ रिलीज हो गया है।
  • ‘हनुमान चालीसा’ को पांच गायकों ने दी आवाज।
  • फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हनुमान बने अभिनेता सनी देओल की झलक देख कर फैंस खुश हो गए।

और पढ़ें

09:53 AM, 06-Nov-2026

रायपुर: पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का गबन, आरक्षक गिरफ्तार, मां के खाते में पांच साल तक ट्रांसफर करता रहा रकम

Raipur: Police Constable Arrested for Embezzling 1.18 Crore, Transferring Funds to Mother’s Account

रायपुर में पुलिस विभाग की चौथी वाहिनी में 1.18 करोड़ रुपये के वेतन घोटाले का खुलासा हुआ है। वेतन शाखा में पदस्थ रहे आरक्षक पर पांच साल तक सरकारी रकम अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। और पढ़ें

09:53 AM, 06-Nov-2026

गिरिडीह: युवक की पीट-पीटकर हत्या, सोने की तस्करी का पर्दाफाश करने की दी थी चेतावनी

Giridih Youth Murder Case Alleged Gold Smuggling Exposure Threat

झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में मो. हैदर अली की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उमरा यात्रा के नाम पर कथित अवैध गतिविधियों और सोने की तस्करी का पर्दाफाश करने की चेतावनी देने पर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आठ नामजद और छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  और पढ़ें

09:53 AM, 06-Nov-2026

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के ऊंचे जंगलों में महफूज है दुर्लभ कश्मीर कस्तूरी मृग, शोध में हुआ बड़ा खुलासा

kashmir musk deer habitat lahaul spiti pattan valley research

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की पट्टन घाटी के ऊंचे जंगल दुर्लभ कश्मीर कस्तूरी मृग के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आवास साबित हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘ऑरिक्स’ में प्रकाशित अध्ययन में 2,946 से 4,418 मीटर की ऊंचाई पर इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है। 

और पढ़ें

09:52 AM, 06-Nov-2026

अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 किलो हेरोइन और इजराइली उजी गन बरामद

अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 किलो हेरोइन और इजराइली उजी गन बरामद और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X