पति की क्रूरता:बेटे के इलाज के लिए पैसे मांगे तो पत्नी को दीवार पर पटका, लातें मारकर हत्या; फिर रची कहानी – Husband’s Brutalitywhen His Wife Asked For Money For Their

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
October 30, 2026

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले के सरदारपुर क्षेत्र में बीमार बच्चे के इलाज के लिए रुपये मांगने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने पत्नी को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसके पेट और सीने पर जोरदार लातें मारीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे राजगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में आरोपी ने पत्नी के बाइक से गिरने की कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों ने घटना की सच्चाई सामने ला दी। पुलिस ने आरोपी पति राजेश मंडोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल
बाइक से गिरने की बताई झूठी कहानी
घटना 16 अक्टूबर को सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाण्डीखाली की है। मृतिका सन्नूबाई ने अपने बीमार बेटे साहिल के लकवे का इलाज कराने के लिए पति राजेश पिता दरियावसिंह मंडोर से रुपये मांगे थे। पति ने रुपये नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में राजेश ने सन्नूबाई को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। वह नीचे गिर गई तो आरोपी ने उसके पेट और सीने पर लातें मार दीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी और एक अन्य व्यक्ति सन्नूबाई को राजगढ़ के कंचन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि महिला बाइक से गिरकर घायल हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की।
पोस्टमार्टम में सामने आई गंभीर चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का लिवर और तिल्ली फटने का खुलासा हुआ। आंतरिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की, जिसमें घटना को लेकर उसकी भूमिका सामने आई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया व मामले की जांच के लिए गुरुवार दोपहर के समय आरोपी को लेकर गांव व घटना स्थल पहुंची। यहां पर भी आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ की गई, पुलिस कार्यवाही के बाद आरोपी को जल्द कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
November 11, 2026
जनजातीय अंचल के खेतों की तस्वीर बदलने और किसानों की बारिश पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को डही में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1,353 करोड़ रुपये की टंट्या मामा उद्वहन सिंचाई योजना का […]
November 11, 2026
कम बारिश का असर इस बार माही बांध के जल भंडारण पर भी पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बांध में आधा पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में माही की नहरों पर निर्भर रबी सीजन के किसानों को पांच की जगह मात्र दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बुधवार […]
November 9, 2026
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट विस्तार धामनोद सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने की वारदात का धामनोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर […]
