PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे खेती-किसानी से जुड़ी अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।
अब किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि सरकार कुल 24 किस्त जार करने के बाद 25वीं किस्त कब जारी करेगी? क्या इसके लिए कोई तारीख तय हो गई है या अभी इंतजार करना पड़ेगा? अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त से जुड़ी जरूरी बातें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में 25वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं…
25वीं किस्त कब आ सकती है?
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की गई थी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से यह किस्त जारी की थी
- इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी
- वहीं, अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है
किसानों को किस्त में कितने पैसे मिलते हैं?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है
- इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी और इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है
- यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है
- इसलिए 25वीं किस्त में भी लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी
25वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न आए, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें
- ध्यान रहे आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, क्योंकि ये योजना के तहत आने वाला सबसे जरूरी काम है
- भू-सत्यापन का काम भी करवाना जरूरी होता है
- ठीक इसी तरह आधार लिंकिंक का काम भी समय रहते करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं