शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पद्मश्री बंकर रॉय का निधन:81 साल की उम्र में तिलोनिया में ली अंतिम सांस; आज शाम होगा अंतिम संस्कार – Padma Shri Bunker Roy Dies At 81 Barefoot College Founder Tilonia
ब्रेकिंग न्यूज़

पद्मश्री बंकर रॉय का निधन:81 साल की उम्र में तिलोनिया में ली अंतिम सांस; आज शाम होगा अंतिम संस्कार – Padma Shri Bunker Roy Dies At 81 Barefoot College Founder Tilonia

November 10, 2026


Padma Shri Bunker Roy Dies At 81 Barefoot College Founder Tilonia

पद्मश्री बंकर रॉय का निधन

विस्तार

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत ‘बंकर’ रॉय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने तिलोनिया स्थित अपने आवास पर सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन के समय उनकी पत्नी अरुणा रॉय, जो स्वयं एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं, और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने जानकारी दी कि बंकर रॉय का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे तिलोनिया में किया जाएगा। बंकर रॉय ने पांच दशकों तक सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बेयरफुट कॉलेज की स्थापना और योगदान

बंकर रॉय ने 1972 में तिलोनिया में सामाजिक कार्य एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। यह केंद्र ‘बेयरफुट कॉलेज’ के नाम से विश्वभर में जाना जाता है। बेयरफुट कॉलेज ने ग्रामीण लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का प्रशिक्षण दिया। इसमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े कार्य शामिल थे, जिससे हजारों ग्रामीण लाभान्वित हुए।

‘सोलर मामा’ पहल और वैश्विक पहचान

उनकी सबसे बड़ी पहचान ‘सोलर मामा’ पहल रही, जिसने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। इस पहल के तहत गांव की अनपढ़ दादी-नानियों को सोलर इंजीनियर बनाया गया। इन ‘बेयरफुट सोलर इंजीनियरों’ ने दुनिया के 96 से ज्यादा देशों के गांवों में रोशनी पहुंचाई। बंकर रॉय को 1986 में टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित कई प्रमुख लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X