शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:कालाअंब में 11.46 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार – Two People Arrested With Chitta
सिरमौर

Sirmour News:कालाअंब में 11.46 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार – Two People Arrested With Chitta

November 10, 2026


-एसटीएफ शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवारों को दबोचा

अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज आरोपी

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे बाइक सवार हरियाणा के दो युवकों को एसटीएफ शिमला की टीम ने कालाअंब में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रविवार को एसटीएफ शिमला की टीम कालाअंब थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एचआर 02एजे 4689 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर कालाअंब की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवकों की पहचान गगनदीप (32) निवासी बेरखेड़ी माजरा और सन्नी कुमार (30) निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X