शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पराली के धुएं से बिगड़ी पंजाब की हवा:तीन शहरों में एक्यूआई 200 पार, तरनतारन में सबसे ज्यादा मामले – Punjab Air Quality Worsens Due To Stubble-burning Smoke Aqi Crosses 200 In Three Cities
पटियाला

पराली के धुएं से बिगड़ी पंजाब की हवा:तीन शहरों में एक्यूआई 200 पार, तरनतारन में सबसे ज्यादा मामले – Punjab Air Quality Worsens Due To Stubble-burning Smoke Aqi Crosses 200 In Three Cities

November 4, 2026


धान की कटाई के साथ पराली जलाने की घटनाओं ने पंजाब की हवा बिगाड़नी शुरू कर दी है। प्रदेश के तीन शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया है। 

मंगलवार को खन्ना 293 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। लुधियाना में एक्यूआई 212 और पटियाला में 208 दर्ज किया गया। तीनों शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

प्रदेश के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई 151, जालंधर में 147 और अमृतसर में 116 दर्ज किया गया। ये सभी शहर येलो जोन में हैं।

पराली जलाने की घटनाओं के आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। 15 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में 1,612 सक्रिय आग की घटनाएं दर्ज की गईं। हालांकि, पिछले दो वर्षों की इसी अवधि के मुकाबले इस बार घटनाएं कम हैं। वर्ष 2025 में इस अवधि में 2,262 और 2024 में 3,916 घटनाएं दर्ज की गई थीं।

जिलेवार आंकड़ों में तरनतारन सबसे आगे है। यहां पराली जलाने की 489 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गईं। फिरोजपुर में 193, अमृतसर में 192 और गुरदासपुर में 100 घटनाएं सामने आईं। संगरूर में 76, पटियाला में 54 और लुधियाना में 33 घटनाएं दर्ज की गईं।

दो नवंबर को प्रदेश में पराली जलाने की 98 सक्रिय घटनाएं दर्ज हुईं। पिछले साल इसी दिन 178 और 2024 में 379 घटनाएं सामने आई थीं। कुल घटनाओं में कमी के बावजूद तरनतारन और सीमावर्ती जिलों में पराली जलाना चुनौती बना हुआ है।

तीन शहरों में हवा खराब श्रेणी में

शहर                  एक्यूआई               श्रेणी

खन्ना                     293                 खराब

लुधियाना               212                 खराब

पटियाला               208                 खराब

मंडी गोबिंदगढ़       151                येलो जोन

जालंधर                 147                येलो जोन

अमृतसर               116                 येलो जोन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X