पहले पिता की मौत, अब मां भी छोड़ गई साथ:सांप के डसने से उजड़ा परिवार, दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ – Bulandshahr Chauganpur Woman Manvati Snakebite Death

मानवती
October 30, 2026

मानवती
यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर में गुरुवार को एक महिला को खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
चौगानपुर गांव निवासी कन्हैया ने बताया कि उनकी मां मानवती (55) बुधवार दोपहर को अपने खेत में सरकारी ट्यूबवेल के पानी से गेहूं की फसल की सिंचाई कर रही थी। तभी खेत में कहीं से वहां पर एक जहरीला सांप निकल आया। उसने उनकी मां को डस लिया। तभी उन्होंने शोर मचाया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में उनको अलीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था और गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। कन्हैया ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके पिता गेंदालाल की मौत हो गई थी।
उनकी एक छोटी बहन भावना (28) और छोटा भाई विष्णु (24) है और दोनो की शादी भी नहीं हुई। मां की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ में महिला का पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
November 13, 2026
खुर्जा के खबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी व ओलंपियन अरविंद सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। दस साल से रोइंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे अरविंद सिंह खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर काफी खुश हुए। उनको सम्मानित होता देख खुशी से उनके भाई […]
November 13, 2026
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिलखनवाली स्थित सहपानी रोड पर चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। वहीं, सोमवार रात सिरौंधन के प्राचीन शिव मंदिर से भी लाखों […]
November 13, 2026
बुलंदशहर। जिले में जनगणना की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। जिला प्रशासन जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर रहा है। स्वगणना के […]
