रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीलीभीत:पूरनपुर में प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम पर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अध्यात्म पर हुई चर्चा – Dhirendra Krishna Shastri Reached The Ashram Of Prem Sugandh Maharaj
पीलीभीत

पीलीभीत:पूरनपुर में प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम पर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अध्यात्म पर हुई चर्चा – Dhirendra Krishna Shastri Reached The Ashram Of Prem Sugandh Maharaj

November 25, 2026


Dhirendra Krishna Shastri reached the ashram of Prem Sugandh Maharaj

प्रेम सुगंध महाराज से मिलते कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री।

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार शाम पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र स्थित स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम पहुंचे। असम हाईवे से हरदोई नहर ब्रांच की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित इस आश्रम में उन्होंने स्वामी प्रेम सुगंध महाराज से मुलाकात की। दोनों के बीच अध्यात्म और ज्ञान को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने आश्रम में ध्यान किया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार रात करीब आठ बजे बरेली हवाई अड्डे से कार के माध्यम से स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने स्वामी प्रेम सुगंध महाराज से मुलाकात की और विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने अध्यात्म पर चर्चा के बाद आश्रम में ध्यान किया। उन्होंने कुछ देर आश्रम में विश्राम किया। रात करीब 10:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए, जहां उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात प्रस्तावित है।

आश्रम में पहुंच चुकी हैं कई हस्तियां 

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज का आश्रम पहले भी कई प्रमुख नेताओं की मेजबानी कर चुका है। यहां उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई हाईप्रोफाइल नेता पहुंच चुके हैं। एसडीएम पूरनपुर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X