शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पैट्रिक स्टीवर्ट:’हमने महान हस्ती को खो दिया’, ‘एक्स-मेन’ के ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि – Patrick Stewart Family Friends And Co Stars Pays Tribute To Actor After His Death
मनोरंजन

पैट्रिक स्टीवर्ट:’हमने महान हस्ती को खो दिया’, ‘एक्स-मेन’ के ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि – Patrick Stewart Family Friends And Co Stars Pays Tribute To Actor After His Death

October 30, 2026


ह्यू जैकमैन

ह्यू जैकमैन, जिन्होंने ‘एक्स-मेन’ फिल्मों में स्टीवर्ट के साथ काम किया था, के लिए यह एक बहुत ही व्यक्तिगत क्षति थी। स्टीवर्ट के ‘प्रोफेसर एक्स’ के सामने ‘वोल्वरिन’ का किरदार निभाने वाले जैकमैन ने उनके साथ बिताए पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें ‘लोगन’ फिल्म के सेट की तस्वीरें भी शामिल थीं। जैकमैन ने लिखा, ‘आज हमने मंच और पर्दे के एक महान कलाकार को खो दिया। मेरे लिए, वह एक बेहतरीन दोस्त और इंसान थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पैट्रिक स्टीवर्ट, मैं आपको हमेशा याद रखूंगा।’

View this post on Instagram

A post shared by Hugh Jackman (@thehughjackman)

मार्वल स्टूडियोज

मार्वल स्टूडियोज ने भी इस अभिनेता को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के किरदार को अपने सुपरहीरो यूनिवर्स के सबसे यादगार किरदारों में से एक बना दिया था। स्टूडियो ने एक बयान में कहा, ‘सर पैट्रिक ने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के किरदार को जीवंत कर दिया। ‘एक्स-मेन’ से लेकर ‘लोगन’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ तक, उन्होंने कई पीढ़ियों के प्रशंसकों के लिए इस किरदार को एक नई पहचान दी।’

विलियम शैटनर

‘स्टार ट्रेक: जनरेशंस’ में पैट्रिक के साथ कैप्टन जेम्स टी. कर्क का किरदार निभाने वाले विलियम शैटनर ने एक्स पर लिखा, ‘यह हफ्ता दिल तोड़ने वाला रहा है। सर पैट्रिक स्टीवर्ट एक दोस्त, सहकर्मी और बेहतरीन अभिनेता थे। मंच से लेकर एंटरप्राइज के ब्रिज तक, उन्होंने अपने हर काम में समझदारी, शालीनता और गहरी मानवीय संवेदना दिखाई। कैप्टन पिकार्ड हममें से सबसे बेहतरीन इंसान  थे। उन्हें निभाने वाले पैट्रिक भी ऐसे ही थे। मेरे मन में उनके और उनके काम के लिए बहुत स्नेह और सम्मान था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी बहुत याद आएगी।’

डैफने कीन

फिल्म ‘लोगन’ में स्टीवर्ट के साथ काम करने वाली डैफने कीन ने दिवंगत अभिनेता के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘वह बहुत ही दयालु, सच्चे, मजाकिया, अनोखे, परवाह करने वाले और आकर्षक इंसान थे। मुझे उनके ढेर सारे चुटकुले, सबका ख्याल रखने वाला स्वभाव और रंग-बिरंगे चश्मे याद हैं। उनके साथ काम करते हुए बिताया गया हर एक दिन मेरे लिए एक सम्मान और सौभाग्य की बात थी, जिस पर मुझे अभी भी यकीन नहीं होता। वह अपने काम और जिंदगी, दोनों के ही उस्ताद थे। मंच और पर्दे पर, हमारे समय के सबसे महान कलाकारों में से एक।’

View this post on Instagram

A post shared by Dafne Keen (@dafnekeen)

सेठ मैकफार्लेन

सेठ मैकफार्लेन, जिन्होंने ‘फैमिली गाय’, ‘टेड’, ‘ब्लंट टॉक’ और ‘अमेरिकन डैड!’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में स्टीवर्ट के साथ काम किया है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पैट्रिक उन दिग्गजों में से एक थे, जिनके बारे में हम सभी को हमेशा यही लगता था कि वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे। मैं उनका फैन रहा हूं। बाद में मुझे उनके साथ काम करने और उनका दोस्त बनने का सौभाग्य मिला। मैंने उनके साथ ‘अमेरिकन डैड!’, ‘फैमिली गाय’ और ‘टेड’ में कई वर्षों तक काम किया। वह एक ऐसे बेहतरीन अभिनेता थे जो किसी भी डायलॉग को और भी शानदार बना देते थे। वह एक अच्छे लेखक के लिखे को बेहतरीन और एक बेहतरीन लेखक के लिखे को एकदम लाजवाब बना देते थे। साथ ही, वे बेहद विनम्र इंसान भी थे।’

View this post on Instagram

A post shared by Seth MacFarlane (@macfarlaneseth)

रूसो ब्रदर्स

स्टीवर्ट की हालिया फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के निर्देशक, रूसो ब्रदर्स ने लिखा, ‘हम बहुत किस्मत वाले रहे हैं कि हमें अपने बचपन के कुछ नायकों के साथ काम करने का मौका मिला। सर पैट्रिक स्टीवर्ट हमेशा उनमें से एक रहेंगे। वे एक ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं, जिनकी मौजूदगी ही खास है और जिनका चरित्र बेमिसाल है। सर, हम सभी का मनोरंजन करने के लिए आपका धन्यवाद। साथ ही, पर्दे पर और पर्दे के बाहर, हमें इंसानियत सिखाने के लिए भी शुक्रिया। आपके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों को हमारा प्यार।’

View this post on Instagram

A post shared by The Russo Brothers (@therussobrothers)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X