रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पौड़ी:सलोन गांव की महिला पर भालू ने किया हमला, चारापत्ती लेने गई थी जंगल, अस्पताल में भर्ती – Bear Attack On Woman From Salon Village Had Gone Into Forest To Collect Fodder Leaves
पौड़ी

पौड़ी:सलोन गांव की महिला पर भालू ने किया हमला, चारापत्ती लेने गई थी जंगल, अस्पताल में भर्ती – Bear Attack On Woman From Salon Village Had Gone Into Forest To Collect Fodder Leaves

November 29, 2026


Bear Attack On woman from Salon village had gone into forest to collect fodder leaves

भालू
नेटवर्क

विस्तार

विकासखंड थलीसैंण के सलोन गांव में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला गांव के समीप जंगल में चारापत्ती लेने गई थी, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह महिला भालू के चंगुल से बचकर गांव पहुंची। घायल महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला अब खतरे से बाहर है।

गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि थलीसैंण ब्लॉक स्थित पैठाणी रेंज के सलोन गांव निवासी 33 वर्षीय गम्मा देवी मंगलवार शाम करीब चार बजे जंगल में चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में भालू ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह भालू के हमले से बचकर उन्होंने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

UK Top News: नेत्र कुंभ का शंखनाद, आरटीओ को लेकर फर्जीवाड़ा, मसूरी में अल्ट्रा मैराथन

इसके बाद ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चाकीसैंण ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ भेजा गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि भालू के हमले में गम्मा देवी की पीठ, दाएं घुटने, बाएं हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों को भालू से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद उन्हें नियमानुसार समुचित मुआवजा जल्द प्रदान किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X