फोटो
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित स्नान घाट बदहाल बने हैं। घाट पर टूटी टाइल्स और गंदगी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अगस्त्य मंदिर के मठाधीश योगेश बेंजवाल ने बताया कि भगवान अगस्त्य ऋषि के भोग के लिए प्रतिदिन पहला जल इसी घाट से लाया जाता है। पुजारी को नंगे पैर पहुंचने में भी दिक्कत होती है। पंकज सिंह समेत कई लोगों ने घाट की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की। वहीं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि घाट का निर्माण नमामि गंगे परियोजना के तहत हुआ है और यह नगर पंचायत के अधीन नहीं है। मेले और त्योहारों के कारण सफाई प्रभावित हुई। हालांकि समय-समय पर सफाई कराई जाती है। संवाद