बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्यूबिक हेयर हटाना चाहिए या नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया हेयर रिमूवल का सही तरीका
लाइफ़स्टाइल

प्यूबिक हेयर हटाना चाहिए या नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया हेयर रिमूवल का सही तरीका

November 18, 2026


होमफोटोलाइफ़फैशन

प्यूबिक हेयर हटाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें हेयर रिमूवल का सही तरीका

Last Updated:

Pubic Hair Removal Tips: शरीर के बाकी हिस्सों की तरह प्राइवेट पार्ट में भी बालों का होना नॉर्मल है. हालांकि, आजकल कई लोग पर्सनल हाइजीन और खूबसूरती के लिए प्यूबिक हेयर हटाना पसंद करते हैं. इसके लिए कोई शेविंग करता है, तो कोई वैक्सिंग या हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करता है. लेकिन क्या प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना वाकई जरूरी है? चलिए इस लेख में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन से समझते हैं.

नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन, (MBBS,MD) डॉ चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि प्यूबिक हेयर का अपना एक खास काम होता है. ये प्राइवेट पार्ट की नाजुक त्वचा को रगड़ और जलन से बचाने में मदद करते हैं. ऐसे में इन्हें बार-बार हटाना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि यदि आपको प्राइवेट पार्ट के बाल परेशान करते हैं, तो इन्हें हटाने के कुछ सेफ ऑप्शन को यहां आप जान सकते हैं.

प्यूबिक हेयर हटाना जरूरी है या नहीं? डॉ. चांदनी के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना कोई मेडिकल जरूरत नहीं है. ये पूरी तरह व्यक्ति की अपनी च्वाइस पर निर्भर करता है. कुछ लोग खूबसूरती या अपनी सुविधा के लिए बाल हटाते हैं, जबकि कुछ इन्हें नेचुरल रूप में रखना पसंद करते हैं. प्यूबिक हेयर प्राइवेट पार्ट की संवेदनशील त्वचा को कपड़ों और शारीरिक गतिविधियों के दौरान होने वाली रगड़ से बचाते हैं. इसलिए इन्हें गंदा समझना या साफ-सफाई के लिए हटाना जरूरी मानना सही नहीं है.

बार-बार शेविंग और वैक्सिंग से हो सकती हैं ये समस्याएं- शेविंग या वैक्सिंग करने से त्वचा की सुरक्षा परत प्रभावित होती है. इससे खुजली, लालिमा और सूजन की परेशानी हो सकती है. इतना ही नहीं शेविंग के बाद कई बार बाल त्वचा के अंदर की तरफ बढ़ने लगते हैं. इससे दर्द और छोटे दाने होने का रिस्क होता है.बालों की जड़ों में सूजन होने को फॉलिकुलिटिस कहते हैं. वहीं, शेविंग या वैक्सिंग के दौरान छोटे कट लगने से बैक्टीरिया बालों की जड़ों तक पहुंच सकते हैं. इससे पस वाली फुंसियां हो सकती हैं. इसके अलावा बार-बार बाल हटाने और त्वचा में होने वाली जलन के कारण उस हिस्से की रंगत भी गहरी हो सकती है. संवेदनशील त्वचा वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सही तरीका: ट्रिमिंग करें- बाल पूरी तरह हटाने के बजाय बालों को ट्रीम करें. इसके लिए आप इलेक्ट्रिक ट्रिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुरक्षा गार्ड वाले साफ ट्रिमर से कट लगने और जलन का खतरा कम रहता है.

लेजर हेयर रिमूवल- लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करना चाहते हैं, तो लेजर हेयर रिमूवल का विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए कई सेशन की जरूरत होती है. यह प्रक्रिया हमेशा किसी सर्टिफाइड डॉक्टर से ही करवाना फायदेमंद होता है.

प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे रखें? प्राइवेट पार्ट को साफ रखने के लिए प्यूबिक हेयर हटाना जरूरी नहीं है. रोजाना बाहरी जननांगों को पानी से साफ करना, सूती अंडरवियर पहनना और पसीने वाले कपड़े बदलना पर्याप्त है. इस हिस्से को साफ करने के बाद अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है.

इन बातों का रखें ध्यान- शेविंग करने से पहले बालों को गुनगुने पानी से नरम कर लें. इसके बाद बिना खुशबू वाला शेविंग जेल और साफ, तेज रेजर इस्तेमाल करें. बालों की ग्रोथ की दिशा में ही शेविंग करें.वहीं, वैक्सिंग से दर्द, जलन, त्वचा जलने और इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है. इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए. साथ ही हेयर रिमूवल क्रीम से सावधान रहें.इन क्रीम में मौजूद केमिकल से एलर्जी और जलन हो सकती है. अगर बाल हटाने के बाद खुजली, सूजन, दर्दनाक गांठें या असामान्य डिस्चार्ज जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X