रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रयागराज :दोस्त के साथ निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस – Youth Who Left With A Friend Dies Under Suspicious Circumstances; Police Investigating.
प्रयागराज

प्रयागराज :दोस्त के साथ निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस – Youth Who Left With A Friend Dies Under Suspicious Circumstances; Police Investigating.

November 28, 2026


Youth who left with a friend dies under suspicious circumstances; police investigating.

जितेंद्र गुप्ता। फाइल फोटो
– फोटो : संवाद।

विस्तार

नई झूंसी केवटाना बस्ती निवासी पिकप चालक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह दोस्त के घर गया था जहां उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसको लेकर घर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

जितेंद्र गुप्ता (24) पुत्र स्व. होरीलाल के पास टाइल्स कंपनी में पिकप चलाता था। शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे वह अपने दोस्त रंजीत के साथ कहीं निकला था। इसके बाद वह घर आया गया। शाम चार बजे रंजीत फिर घर आया और जितेंद्र को अपने साथ ले गया। रात में करीब आठ बजे उसने जितेंद्र के भाई को फोन करके बताया कि जितेंद्र की तबीयत काफी खराब हो गया है, आकर उसको ले जाइये। बड़ा भाई जब रंजीत के घर पहुंचा तो जितेंद्र नशे में धुत था और अचेतावस्था में पड़ा था। उसको घर लाया गया। परिजनों ने सोचा कि रात में नशा उतर जाएगा तो वह ठीक हो जाएगा, लेकिन सुबह जितेंद्र की सांसें थम चुकी थी।

इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां और पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह दो पिकप मालवाहक रखा गया। एक खुद चलाता था और दूसरा ड्राइवर से चलवाता था। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि  ज्यादा नशा करने के चलते उसकी मौत हो गई है। उसकी तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X