रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रयागराज :हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक की नाल में फंसी गोली, निकालते समय रिवर्स फायर होने से किशोर घायल – 6-year-old Boy Shot In The Abdomen During Celebratory Firing; Condition Critical
प्रयागराज

प्रयागराज :हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक की नाल में फंसी गोली, निकालते समय रिवर्स फायर होने से किशोर घायल – 6-year-old Boy Shot In The Abdomen During Celebratory Firing; Condition Critical

November 23, 2026


प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार देर रात बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी है। उसे गंभीर हालत में स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और सभी बराती मौके से फरार हो गए।

थरवई क्षेत्र के मितई का पूरा गांव निवासी दीपक पासी पुत्र सुरजीत की बरात रविवार को उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में आई थी। अतरौरा में पुष्पा देवी की बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।

जयमाल स्थल से कुछ दूरी पर एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। फायरिंग के दौरान बंदूक की गोली मिस हो गई और नाल में फंस गई। युवक ने उसे दोबारा चलाने का प्रयास किया, तभी गोली रिवर्स होकर पास किशोर के पेट में जा लगी।

घायल किशोर की पहचान दीपांशु यादव (16) पुत्र त्रिभुवन, निवासी मौहरिया गांव, थाना थरवई के रूप में हुई है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे लेकर स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

इधर, पीड़ित पक्ष की महिला राधा देवी ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले से ही उतरांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि बरात के दौरान कोई हादसा व विवाद न हो। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बरातियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

रात में गोली चलने की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना रहा। वहीं सुबह दूल्हे के परिजनों की मौजूदगी में विदाई की रस्म पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X