प्रेम प्रसंग में खूनी विवाद:महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश – Lover Caught Girlfriend With Another Lover, Murdered Her, Hid Body In Bushes, Confessed After Village Meeting,
जांजगीर जिले के बलौदा थाना के पंतोरा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया और अपने घर चला गया।
जांजगीर जिले के बलौदा थाना के पंतोरा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच हुए विवाद में पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
मृतिका की पहचान धनेश्वरी बाई के रूप में हुई है, जिसके पति की शादी के कुछ समय बाद मौत हो चुकी थी। आरोपी प्रेमी का नाम शिवचरण यादव (51 साल) बताया जा रहा है। हत्या की यह वारदात रविवार को हुई थी। घटना के बाद महिला दो दिनों तक घर और गांव में नजर नहीं आई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। महिला का पता नहीं चलने पर गांव में एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में आरोपी शिवचरण पर संदेह जताया गया। शिवचरण ने पूछताछ में महिला के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया और घर लौट गया।
हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास
घर पहुंचने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को पूरी बात बताई कि उसने महिला को मार दिया है। बेटे ने उसे पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने को कहा। इसके बाद आरोपी शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला और खेत में जाकर जहर का सेवन कर लिया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और उसे बेहोशी की हालत में खेत में पाया। परिजनों ने तत्काल उसे कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
पुलिस कार्रवाई और शव बरामदगी
जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से जहर सेवन के मामले की सूचना पंतोरा चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी पुलिस कोरबा जिला अस्पताल पहुंची और शिवचरण से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला की लाश नल के पास झाड़ियों में छुपाई है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिवचरण यादव ने हत्या के सदमे में जहर खाया था।

प्रेमिका को दूसरे प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा,प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

प्रेमिका को दूसरे प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा,प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

प्रेमिका को दूसरे प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा,प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
