रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फुटबॉल:इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन चोटिल, कुछ महीनों तक रहना पड़ सकता है बाहर – Football: England Captain Harry Kane Injured, May Be Sidelined For A Few Months
खेल

फुटबॉल:इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन चोटिल, कुछ महीनों तक रहना पड़ सकता है बाहर – Football: England Captain Harry Kane Injured, May Be Sidelined For A Few Months

November 21, 2026


Football: England captain Harry Kane injured, may be sidelined for a few months

हैरी केन
– फोटो : Fifa.com

विस्तार

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन बायर्न म्यूनिख और कोलोन के बीच 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के दौरान चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें ‘अगले कुछ महीनों’ तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है। उनके बाएं टखने में ‘लिगामेंट’ फट गया है और इस बैलोन डि ओर विजेता को पूरी तरह फिट होने में कुछ महीने का समय लगेगा।

कोलोन के डिफेंडर जोएल श्मिड ने केन को पेनल्टी एरिया में गिरा दिया। केन दर्द से कराह उठे। उन्होंने हालांकि थोड़ी देर के लिए खेलना जारी रखा लेकिन जल्द ही मैदान पर उपचार लेने के बाद दो फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए।

बायर्न म्यूनिख ने बयान में कहा, ‘हैरी केन शुक्रवार को बायर्न म्यूनिख के बुंडेसलिगा में कोलोन के खिलाफ घरेलू मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनके बाएं टखने के ‘सिंडेस्मोसिस लिगामेंट’ में चोट लगी है। बायर्न म्यूनिख की मेडिकल टीम की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इसलिए यह 33 वर्षीय खिलाड़ी अगले कुछ महीनों तक मैदान से बाहर रहेगा।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X